पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां ने गहने गिरवी रख बनाया इंजीनियर, बेटे ने बना दी सौ करोड़ की कंपनी

मां ने गहने गिरवी रख बनाया इंजीनियर, बेटे ने बना दी सौ करोड़ की कंपनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैसकॉम दे चुका अवॉर्ड
पिता किसान, मां गृहिणी। उड़ीसा में गरीबी में पढ़े सुब्रत कर ने जब इंजीनियरिंग करने की ठानी तो घर में पैसे नहीं थे, मां ने गहने गिरवी रखे और उससे मिले रुपए लेकर इंदौर आ गए। एक निजी कॉलेज में केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश ले लिया। इंजीनियरिंग करते हुए आईटी के क्षेत्र में रुचि हुई। इसके लिए यू ट्यूब भी देखना शुरू किया। यू ट्यूब पर इतने सारे वीडियो देखकर पहली बार मन में सवाल आया कि कौन किस तरह के वीडियो देखता है, इसका एनालिस करना हो तो क्या करें? जब इन सवालों का जवाब नहीं मिला तो वे खुद ही इसे लेकर प्रयोग करने लगे।

कॉलेज पासआउट हुए तो जबांग ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी लग गई और वहां प्रोडक्ट मैनेजमेंट संभालने लगे। इस दौरान प्रोडक्ट की एनॉलिसिस करने की क्षमता और बढ़ी। नौकरी छोड़कर यू ट्यूब बेस एनॉलिटिकिल कंपनी बनाने की ठानी। जेब में पैसे नहीं थे, दो दोस्त साथ थे। सबने मिलकर थोड़ी राशि जोड़ी, तीन लाख रुपए जुटे और विडूली कंपनी बनाई।

डिग्री से ज्यादा जरूरी अनुभव के साथ सीखना- सुब्रत
सुब्रत बताते हैं कि केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करना अजीब है, लेकिन मैंने महसूस किया है कि एजुकेशन ही सब कुछ होता है, डिग्री नहीं। जो आप जीवन में काम करते हुए, अनुभव से, पढ़ाई से सीखते हैं वह अधिक महत्वपूर्ण है। सुब्रत युवाओं को एक और सीख देते हैं कि थिंक ग्लोबल। छोटे एप और छोटी जरूरतों पर काम करना ठीक है, लेकिन आज पूरी दुनिया गांव बन गई है और जरूरी है कि लोग ग्लोबल सोचें। ऐसा करने पर उनके प्रोडक्ट की मांग दुनिया भर में होगी। इससे अधिक विस्तार और आय के रास्ते खुलेंगे। आज दुनिया में जहां भी यू ट्यूब का उपयोग लोग करते हैं, वहां से हमारी कंपनी से प्रोडक्ट लेने की मांग आती है, ऐसे देश जिनके नाम भी मैं पहली बार सुनता हूं।

साल 2014 में बनी यह कंपनी डेढ़ साल में जीरो से शुरू होकर आज सलाना करीब 15 करोड़ का व्यापार कर रही है। विदेशी कंपनियां इसे सौ करोड़ में भी खरीदने के लिए तैयार हैं। आज इस कंपनी में 50 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। कंपनी को नेसकॉम ने देश की टॉप टेन इमर्जिंग कंपनी में भी चुना है।

खबरें और भी हैं...