उज्जैन/इंदौर. फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने शुक्रवार को महाकाल दर्शन किए। वे परिवार के साथ इंदौर से उज्जैन आई थीं। शाम करीब 4 बजे ईशा ने महाकाल की पूजा की। ईशा ने आने वाली नई फिल्म की सफलता के लिए महाकाल से प्रार्थना की है।
शुक्रवार शाम सब टीवी के चर्चित धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शैलेष लोढ़ा ने भी महाकाल दर्शन किए। बांसवाड़ा के संत उत्तम स्वामी महाराज ने भी महाकाल दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री दादाभाई वैदिक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने भी महाकाल के दर्शन किए।