पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिनेत्री को कहना पड़ता है कि किरदार को मार दो या विदेश भेज दो

एक्ट्रेस को कहना पड़ता है कि किरदार को मार दो या विदेश भेज दो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एक ऐसी अभिनेत्री से जिसने उस दौर में भी अभिनय किया है जब मनोरंजन का एकमात्र साधन गांवों में होने वाले खेल तमाशे होते थे। उस समय एक धारावाहिक था हमराही जिसमें किरदार था देवकी भोजाई। पान चबाते हुए बतियाती भोजाई का यह किरदार निभाया था हिमानी शिवपुरी ने।
हिमानी एमएससी केमिस्ट्री हैं और एनएसडी से भी पढ़ी हैं। ऑथेलो जैसे कल्ट प्ले करती रही हैं और खूब रंगकर्म किया है। मंगलवार को जब वे इंदौर आईं तो उनसे बात की। हिमानी ने रंगकर्म, अभिनय और आजकल टीवी पर चल रहे सीरियल्स के प्रति पीड़ा ज़ाहिर की। पढ़िए उन्हीं के शब्दों में :
“मैं सच कहूं तो अाजकल टीवी सीरियल्स में काम करना टॉर्चर सा लगता है। मैं एक वाकया शेअर करती हूं। ससुराल सिमर का जब मैं कर रही थी तो एक इंटेंस सीन शूट होनेवाला था। मेकअप के बाद मैंने रिहर्सल शुरू ही की थी कि मुझे कहा गया शॉट रेडी है।मैंने कहा थोड़ा वक्त तो दो। उन्होंने कहा नहीं मैडम आज ही यह एपिसोड खत्म करना है। समस्या यही है कि अब क्वालिटी उनकी प्राथमिकता रह ही नहीं गई। उनका मक़सद कोई कहानी कहना नहीं, आज का एपिसोड पूरा करना है।
अभिनय को चुना
पढ़ने में ब्राइट होने के बावजूद मैंने अभिनय को चुना। बग़ैर पैसे के भी रंगकर्म किया। रुपए पैसे ज़रूरत तो मेरी भी थी लेकिन प्रायोरिटी नहीं थी। इतना काम करने के बाद आज या तो षड्यंत्र रचती वैम्प का किरदार मिलता है या फिर दुखियारी मां का। मैं यही सोचती रहती हूं कि क्या औरतों के यही दो रूप रह गए हैं।
मार दो या विदेश भेज दो
हालत तो यह हो जाती है कि डायरेक्टर के हाथ जोड़कर कहना पड़ता है कि अब शो में मेरे कैरेक्टर को या तो मार दो या फिर विदेश भेज दो।
खबरें और भी हैं...