उज्जैन/इंदौर. शनिवार को ज्योतिर्लिंग महाकाल ने कई रूपों में दर्शन दिए। महाकाल से गुलाल की होली खेली गई।
तड़के 4 बजे भस्मारती में पंडे-पुजारियों ने भगवान को बसंत अर्पित कर पीले वस्त्र और सोने-चांदी के आभूषण धारण कराकर बसंत स्वरूप में शृंगारित किया।
भक्तों ने गुलाल उड़ाकर महाकाल के साथ होली खेली। वहीं (बाएं चित्र में ) सिंहस्थ भूमि में मंगलनाथ क्षेत्र में शनिवार को रामानंदी साधुओं ने धूनी प्रज्ज्वलित कर ली।