पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राग रागिनियों से प्रेरित फैशन कलेक्शन ,लंदन स्कूल ऑफ डिज़ाइनिंग करेगा ऑक्शन

राग रागिनियों से प्रेरित फैशन कलेक्शन, लंदन स्कूल ऑफ डिज़ाइनिंग करेगा ऑक्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. तानसेन और बैजू बावरा जैसे संगीत दिग्गजों के गुरु स्वामी हरिदास ने राग रागिनियों को मानवीय रूप में चित्रित किया है। वे इतने सिद्ध गायक थे कि जब गाते थे तो राग उन्हें मानवीय रूप में नज़र आते थे।
इन रागों को उन्होंने और समकालीन भक्ति कवियों ने पदों के रूप में शब्दों में ढाला। हर राग का एक अलग रूप, रंग, गंध और स्पर्श है। दोहों में गंध का भी उल्लेख किया गया है। इन दोहाें से प्रेरित फैशन कलेक्शन तैयार किया है शहर के यंग फैशन डिज़ाइनर्स ने। इनकी जानकारी हम आपके साथ इसलिए साझा कर रहे हैं क्योंकि पश्चिमी संस्कृति का सबसे ज्यादा असर पहनावे पर ही नज़र आता है और ऐसे में इन युवाओं का रागमाला पर फैशन कलेक्शन बनाना अनूठा प्रयोग है। ये ड्रेसेस शहर के कुछ स्टोर्स पर भी अवेलेबल कराई जा रही हैं।
इन्हीं में एक डिज़ाइनर हैं पूनम सोनी। पूनम ने शहर से पढ़ाई करने के बाद लंदन स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग से कोर्स किया। हाल ही में वे लौटी हैं। लंदन में उन्होंने दीपक राग से इंस्पायर्ड कलेक्शन प्रेज़ेंट किया। इनमें से कुछ गारमेंट्स लंदन स्कूल ऑफ डिज़ाइनिंग की ओर से लंदन फैशन वीक में ऑक्शन किए जाएंगे। हम बताते हैं कि कैसे उन्होंने दीपक राग को अपने डिज़ाइन में दिखाया है।
ड्रेसेस में लाइट्स भी लगाईं
गारमेंट के लिए वेलवेट फैब्रिक इस्तेमाल किया क्योंकि यह टेक्सचर्ड होता है और इस पर रोशनी पड़ती है तो यह ग्लो करता है। इसे दीये का स्ट्रक्चर देना भी आसान हो गया। इसी के साथ ड्रेप्स देने के लिए दीपक की लौ जैसा सॉफ्ट शिफॉन यूज़ किया। स्ट्रक्चर्ड ड्रेसेस आजकल पसंद की जा रही हैं इसलिए इन्हें इसी तरह बनाया। शो में प्रेज़ेंट किया तो ड्रामा क्रिएट करने के लिए ड्रेसेस में लाइट्स भी लगाईं ताकि दीपक राग को सार्थक कर सकें। इसी तरह राग वसंत से प्रेरित कलेक्शन भी बनाया। चूंकि वसंत में फूल ही फूल नज़र आते हैं इसलिए ड्रेसेस में फ्लोरल मोटिफ और फूलों के एम्बेलिशमेंट्स इस्तेमाल किए।
कालिदास की कविताओं पर भी बना चुके हैं कलेक्शन
फैशन इंस्टिट्यूट के प्रिंसिपल हेमंत कौशिक ने बताया कि संस्कृति से ललित कलाओं और फैशन को हमें ही कुछ न कुछ नया मिलता है। हमारी संस्कृति इतनी उन्नत है कि प्रेरणा लेने के लिए हमें कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। रागमाला पर आधारित इन गारमेंट्स को हम 8 मई को बिलावली तालाब स्थित हमारे संस्थान में होने वाले फैशन शो में प्रेज़ेंट करेंगे। इन्हें खरीदा और ऑर्डर भी किया जा सकेगा।
खबरें और भी हैं...