पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक एलबम की शूटिंग में साेनू निगम, शिप्रा आरती के समय दिए शॉट

धार्मिक एलबम की शूटिंग में साेनू निगम, शिप्रा आरती के समय दिए शॉट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन/इंदौर. महाकाल मंदिर व शिप्रा तट पर एक धार्मिक एलबम के लिए आरती की शूटिंग गुरुवार को हुई । गायक सोनू निगम शूटिंग में शामिल हुए। सोनू ने मंदिर के विभिन्न स्थानों पर टीम के साथ एलबम के लिए कुछ शॉट भी दिए। एक दिन पहले भस्म आरती की शूटिंग हुई थी।
भस्मारती की शूटिंग टीम ने बुधवार को तड़के की थी। पहले निगम भस्मारती में आने वाले थे। लेकिन बाद में उनका कार्यक्रम बदल गया और देर रात वे उज्जैन पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन किए। यज्ञेश चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी ने गर्भगृह में उनका पूजन कराया।
इसके बाद सोनू निगम ने मंदिर के विभिन्न स्थानों पर टीम के साथ एलबम के लिए कुछ शॉट दिए। शाम 6.30 बजे निगम शिप्रातट पर राणो जी की छत्री पर श्री क्षेत्र पंडा समिति की आरती में शामिल हुए। इसकी शूटिंग भी की गई।
खबरें और भी हैं...