पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात भर दरवाजे पर रुकी बरात, शादी की रौनक पर अफसरों का पहरा

रात भर दरवाजे पर रुकी बरात, शादी की रौनक पर अफसरों का पहरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एक घर के सामने दो दिन से बरात ठहरी, लेकिन शादी नहीं हो सकी। मामला सुलझने के बाद शादी की रस्म होगी। क्यों ठहरी रही दुल्हन के घर के सामने बरात...
द्वारकापुरी क्षेत्र की आस्था पैलेस कॉलोनी के एक घर में शनिवार को बेटी की शादी की सुबह से रौनक थी। रात को चंदननगर क्षेत्र से बरात घर पहुंची ही थी कि महिला व बाल विकास विभाग का लाडो अभियान का दस्ता पहुंच गया।
नाबालिग की शादी होने की मिली शिकायत
प्रशासन को शिकायत मिली थी कि जिस लड़की की शादी हो रही है, वह नाबालिग है। प्रशासन ने दुल्हन के परिवार वालों से उम्र की जांच के लिए स्कूल की मार्कशीट व अन्य दस्तावेजों की मांग की। परिवार वालों ने बताया वे सनावद के रहने वाले हैं और तीन माह पहले ही इंदौर आए हैं, इसलिए दस्तावेज नहीं हैं।
बिना दस्तावेजों के शादी नहीं
इस पर लाडो अभियान के प्रमुख महेंद्र पाठक ने दस्तावेज की जांच के बिना शादी नहीं होने की बात कही और परिवार वालों से बात कर बरात पास ही में एक कमरे में रुकवा दी गई। महेंद्र पाठक व देवेंद्र पाठक बरात के साथ रात तीन बजे तक मौके पर ही रहे कि कहीं परिवार वाले रात में शादी नहीं कर दें। रविवार सुबह दस्तावेज आए। जन्मपत्रिका दिखाई गई, जिसके हिसाब से उम्र 18 साल से ज्यादा थी। इसके बाद अधिकारियों ने शादी करने की मंजूरी दी।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...