पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो, 'इंदौरी पोहे' पर मिले 1 लाख से ज्यादा हिट

तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो, 'इंदौरी पोहे' पर मिले 1 लाख से ज्यादा हिट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शहर के एक्टर राजीव नेमा ने पोहे पर वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किया, जिसे 6 दिन में ही 1.5 लाख लोग दे चुके हैं। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में इंदौरी पोहे पर पैरोडी बनाकर प्रस्तुत किया गया है। क्या खास है इस वीडियो में..
ठेले वाले बाबू मुझे पोहे खिला दो, अरे पोहे में मैं प्याज मिला दूं, आजा बेबी तुझे नाश्ता करा दूं.. जैसे बोल इस गाने को स्पेशल बना रहे हैं। वहीं वाट्स एप पर भी यह वायरल हो रहा है।
मिमिक्री से पा चुके हैं प्रसिद्धि
राजीव इससे पहले इंदौरी स्टाइल की मिमिक्री करके खूब प्रसिद्धि पा चुके हैं। उनके भिया, नी आ रिया, उनके कने, जैसे इंदौरी शब्दों पर रचे गए शो को लोगों की खूब सराहना मिली।
गायन और लेखन खुद किया
इस वीडियो को उन्होंने इंदौरी पोहे को 'डीजे वाले बाबू गाना बजा दे' की थीम पर बनाया है। यह भी लोकप्रिय हो चला है। इस वीडियो का गायन, लेखन खुद राजीव का है, जबकि डायरेक्टर शुभम मारू हैं। यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने पर राजीव कमेंट करते हैं कि लगता है अब तो पोहे बेचने ही पड़ेंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...