पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, शव गोद में लेकर चीखती रही मां

ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, शव गोद में लेकर चीखती रही मां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास/इंदौर. पठानकुआं के पास नेवरी रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो साल की बालिका रानी समद खान को कुचल दिया। सिर पर पहिया चढ़ते ही उसकी मौत हो गई। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे गुजरी तो बेटी का कुचला हुआ मुंह देख उसका शरीर ठंडा पड़ गया।
आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया। खून में लथपथ बेटी को गोद में लेकर बदहवास सी चीखने लगी कि कोई बचा लो इसे, अस्पताल ले जाओ मेरी बेटी को। पास खड़े एक युवक ने नेवरी रोड से गुजर रहे बाइक सवार को रोका और बाइक से अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
रानी को बचाने के लिए अनजान से ली बाइक
जब दो साल की रानी हादसे का शिकार हो गई तब घटनास्थल से कुछ दूरी पर थे रईस खान और शकील। मां हिना चीख रही थी तो रईस पहुंचे तो हिना ने बेटी रानी को उन्हें दे दिया और अस्पताल ले जाने की गुहार की। रईस ने वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार से बाइक ली और हिना के साथ रानी को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन जान नहीं बचा सके।
खबरें और भी हैं...