पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन की बोगी पर चढ़कर करना चाहता था सफर, हाइटेंशन लाइन से लगी आग

ट्रेन की बोगी पर चढ़कर करना चाहता था सफर, हाइटेंशन लाइन से लगी आग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. रेल की बोगी पर चढ़कर एक युवक सफर करना चाहता था लेकिन हाइटेंशन लाइन से चिपककर वह धूं धूं कर जल उठा। जब तक लोगों ने उसे उतारा, उसका शरीर जलकर काला हो चुका था। कैसे घटी घटना...
रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 11.30 शिप्रा एक्सप्रेस की आखरी बोगी पर चढ़ा एक युवक बिजली के तार से टकरा गया। उसके शरीर में आग लग गई। पुलिस ने उसे लकड़ी से अलग कर शत-प्रतिशत झुलसी हालत में एमवायएच भेजा। युवक की हालत गंभीर है। उसकी पहचान भी नहीं हुई है।
बोगी पर जल रहा था युवक
प्लेटफॉर्म नं. 5 से रात 11.30 बजे शिप्रा एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी, तभी कुछ यात्रियों ने आखरी बोगी पर एक युवक को जलते हुए देखा। वह बिजली के तार से चिपका हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और जीआरपी को दी। तुरंत कोतवाली पुलिस के जवानों ने लकड़ी व बांस की मदद से उसे अलग किया और उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। अभी यह नहीं पता चला है कि यह हादसा है या उसने खुदकुशी की कोशिश की है।
खबरें और भी हैं...