ताइक्वांडो में इंदौर को प्रथम स्थान
ताइक्वांडो में इंदौर को प्रथम स्थान
इंदौर | जिलाताइक्वांडो संघ द्वारा नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य ताइक्वांडो स्पर्धा में इंदौर को प्रथम स्थान मिला। विदिशा ने दूसरा और मप्र खेल अकादमी भोपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन मप्र ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर राजेश शाक्य, वीरेंद्र पंवार, विकास सिमरैया भी मौजूद थे।
विभिन्नवर्गों के स्वर्ण विजेता : सिमरनभंडारी, मोनिका देवड़ा, आकांक्षा सिंगोड़े, पूर्वा यादव, अंशु शर्मा, संध्या नायर, प्रिया देवी, पृथ्वी देवी, अवंतिका सिंह, सारथी सिंह, शुभम दीक्षित, संजीव शर्मा, प्रदीप सेन, सोम दांडोतिया, अमित शर्मा, पवन झांझोट, शुभम मगर्दे, विजय मीना, यश नायक, आशीष पटेल।
अनुषाको टेबल टेनिस में दोहरा खिताब
इंदौर | सयाजीक्लब में इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन द्वारा आयोजित चौथी जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में अनुषा कुटुंबले ने ने दोहरा खिताब जीत लिया। वे सबजूनियर और जूनियर बालिका वर्ग में विजेता रहीं। जय दुबे सबजूनियर बालक और जूनियर बालक में हेमंत रमण विजेता रहे। यूथ बालक और बालिका वर्ग, महिला और पुरुष वर्ग में भी सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
फाइनलपरिणाम : सबजूनियर बालिका : अनुषाविवि साक्षी साह 3-0, बालक : जय दुबे विवि कबीर जैन 3-0, जूनियरबालिका : अनुषाविवि पूजा भार्गव 3-0, जूनियर बालक : हेमंत रमण विवि नरेश मोतलानी 3-0.
वार्षिकओलिंपियाड संपन्न
इंदौर | इंडियनमेडिकल एसोसिएशन प्रदेश शाखा द्वारा आयोजित वार्षिक ओलिंपियाड में टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और स्विमिंग आदि के मुकाबले हुए। इसमें 200 से अधिक डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। समारोह डॉ. दिलीप आचार्या और डॉ. बापट के आतिथ्य में हुआ।
फुटबॉलस्पर्धा 28 से
इंदौर | बीएमकॉलेज की मेजबानी में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा नेहरू स्टेडियम में 28 सितंबर से आयोजित होगी। इसमें 32 कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। इच्छुक टीमें क्रीड़ा अधिकारी अलंकार रायकवार से संपर्क कर सकती हैं।
साइकिलिंगस्पर्धा 26 से : बीएमकॉलेज में आरजीपीवी की राज्य स्तरीय साइकिलिंग स्पर्धा 26 सितंबर से आरंभ होगी। इसमें प्रदेश की 7 पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। स्पर्धा के आधार पर अमृतसर में होने वाली न