- Hindi News
- पीएम का दौरा तय होते ही समिट स्थलों का फिर होगा निरीक्षण
पीएम का दौरा तय होते ही समिट स्थलों का फिर होगा निरीक्षण
इंदौर | ग्लोबलइन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय होने के बाद अधिकारी बुधवार को समिट स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे। एक बार फिर सभी व्यवस्थाओं को देखा जाएगा। वहीं, प्रशासन पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम आने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद व्यवस्थाओं को और पुख्ता किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि समिट में चार हजार अतिथि शामिल होंगे। विविध विषयों मे होने वाले कार्यक्रमों के लिए 50 स्पीकर्स भी आना तय हो गए हैं। इनके रहने की व्यवस्था राज्य शासन करेगा। वहीं, समिट के लिए शहर में करीब डेढ़ हजार कमरे विविध होटलों में बुक कराए गए हैं।