- Hindi News
- मेंटेनेंस के नाम पर आज से फिर बिजली कटौती
मेंटेनेंस के नाम पर आज से फिर बिजली कटौती
इंदौर | शहरके पूर्वी क्षेत्र की कॉलोनियों में बुधवार से फिर सुबह साढ़े छह से दाेपहर ढाई बजे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी इस हिस्से में 11 केवी की लाइन पर रखरखाव करेगी। इन उच्चदाब लाइनों से ही पूर्वी इंदौर में आपूर्ति होती है। बिजली कंपनी ने गर्मी को देखते सुबह के ठंडे समय में बिजली बंद करना तय किया है। दोपहर होते-होते लाइट वापस जाएगी।
किसदिन, किस क्षेत्र में रहेगी परेशानी
{बुधवारको श्री नगर, श्री नगर एक्सटेंशन, बैकुंठधाम, रानड़े कंपाउंड, अनूप नगर।
{गुरुवार को अनूप नगर, कांकड़, शांति कुंज, पुष्प नगर, एबी रोड।
{शुक्रवार को अनुराग नगर, गुलाब बाग कॉलोनी, स्कीम-114 पार्ट-2, बालाजी नगर।
{शनिवार को मालवीय नगर, सोलंकी नगर, सुंदर नगर, कृष्ण बाग, बर्फानीधाम, शांतिदीप नगर, चंद्र नगर।
{सोमवार को महादेव नगर, महावीर नगर, कनाड़िया रोड, गुलमोहर, संविद नगर, गुलमर्ग, साईंनाथ कॉलोनी।