- Hindi News
- कलेक्टर का अफसरों को निर्देश, किसी भी दफ्तर में एवजी रखें
कलेक्टर का अफसरों को निर्देश, किसी भी दफ्तर में एवजी रखें
इंदौर |जमीन विवादमें 5000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोपी एसडीएम के रीडर ललित जोशी को कलेक्टर ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। लोकायुक्त पुलिस द्वारा सोमवार को रंगेहाथों रुपए लेते पकड़े गए चपरासी महेश वर्मा को कलेक्टर ने तत्काल सेवा से हटाने के आदेश दे दिए थे। इसके साथ ही कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों के लिए एक सकुर्लर जारी किया है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अधिकारी गैर शासकीय कर्मचारी से किसी भी हाल में काम नहीं ले। उनके कार्यालय में काम करने वाला कर्मचारी सेवा में होना चाहिए, भले ही उसे कॉन्ट्रैक्ट पर लिया गया हो। यदि बिना नियुक्त कर्मचारी काम करते पाया गया तो अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भ्रष्टाचारके खिलाफ प्रदर्शन
उधर,मप्र राजीव विकास केंद्र ने दोपहर में कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। केंद्र के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कलेक्टोरेट में भ्रष्टाचार व्याप्त है और इससे आम व्यक्ति परेशान है।
रिश्वत का आरोपी रीडर सस्पेंड