पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1008 दीपों से हुई महाराजा अग्रसेन की महाआरती

1008 दीपों से हुई महाराजा अग्रसेन की महाआरती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन जयंती पर कल निकलेगी शोभायात्रा

इंदौर| श्रीअग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा 25 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती पर शाम साढ़े पांच बजे राजबाड़ा से गांधी हॉल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत कुलदेवी महालक्ष्मी की आरती और महाराजा अग्रसेन के रथ पूजन से होगी। समापन पर गांधी हॉल में स्नेह सम्मेलन होगा।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष किशोर गोयल, महामंत्री राजेश बंसल, संयोजक संजय गोयल एवं कोषाध्यक्ष पीडी गर्ग ने बताया महालक्ष्मीजी की पालकी यात्रा चांदी के रथ पर विराजित महाराजा अग्रसेन को समाजबंधु खींचते हुए चलेंगे। राजबाड़ा पर भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल, अ.भा. वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रामदास अग्रवाल, पत्रकार राजेश चेलावत के आतिथ्य में रथ का पूजन होगा। यात्रा में तीन झांकियां, दो भजन मंडलियां, 501 कलशधारी महिलाएं, फैंसी ड्रेस में बालक, संस्कृत विद्यालय के 18 वेदपाठी विद्वान और 18 अश्वारोही बालक शामिल रहेंगे। गांधी हॉल में समिति की ओर से समाजजनों के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।

दोप्रतिभाओं को देंगे अलंकरण : समितिद्वारा इस वर्ष से कुंजीलाल गोयल रामरतन अग्रवाल की स्मृति में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य या खेलकूद में उपलब्धि अर्जित करने वाली दो प्रतिभाओं को अलंकृत किया जाएगा। प्रतिभाआें का चयन निर्णायक मंडल करेगा।

500परिवारों का बीमा- समितिके प्रमुख सलाहकार गणेश गोयल, प्रमुख मार्गदर्शक कुलभूषण मित्तल, समन्वयक अरविंद बागड़ी एवं संजय बांकड़ा ने बताया स्नेह सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा समिति द्वारा की जाएगी।

मंगलवार को हुई महाआरती में शामिल समाजजन। इनसेट- फूलों से सजी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा।