पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौराष्ट्र को 223 रनों का लक्ष्य

सौराष्ट्र को 223 रनों का लक्ष्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेसं . इंदौर | नागपुरमें आयोजित बापुना कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में मध्यप्रदेश ने सौराष्ट्र को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया है। मध्यप्रदेश की टीम दूसरी पारी में 3/97 से आगे खेलते हुए 292 रन ही बना सकी। सर्वाधिक 51 रनों की पारी मनोज सिंह और उदित बिरला ने खेली। सलमान बेग ने 44 और देवेंद्र बुंदेला ने 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक 1 विकेट पर 48 रन बना लिए। सौराष्ट्र को आखिरी दिन जीत के लिए 175 रनों की दरकार है जबकि मध्यप्रदेश के पास इससे पहले 9 विकेट लेकर मैच जीतने का मौका है।

मप्रपहली पारी : 60ओवर में 149 रन, सौराष्ट्र पहली पारी : 72 ओवर में 219 रन, मप्र दूसरी पारी : 101.2 ओवर में 292 रन (मनोज सिंह 51, देवेंद्र बुंदेला 42, उदित बिरला 51, जतिन सक्सेना 39, सलमान बेग 44 रन, जतिन सक्सेना 1 विकेट).