पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहनीश को जेपी अत्रे टूर्नामेंट के लिए भी कप्तानी

मोहनीश को जेपी अत्रे टूर्नामेंट के लिए भी कप्तानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | रीवाके बल्लेबाज मोहनीश मिश्रा को चंडीगढ़ में 29 सितंबर से होने वाले जेपी अत्रे ट्रॉफी के लिए मध्यप्रदेश सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए नेतृत्व सौंपा है। मोहनीश अभी नागपुर में खेले जा रहे बापुना कप में मध्यप्रदेश की कप्तानी संभाल रहे हैं। बापुना कप में जलज सक्सेना को कप्तान और मोहनीश को उपकप्तान बनाया गया था। जलज चैंपियंस लीग में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के कारण बापुना कप से हट गए थे और मोहनीश कप्तानी कर रहे हैं। इस टीम में जलज सक्सेना को जगह नहीं दी गई है। चंडीगढ़ में मप्र का पहला मैच 29 सितंबर को यूपी से होगा।

मप्रटीम : मोहनीशमिश्रा (कप्तान), सलमान बेग, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र मालवीय, सौरभ धालीवाल, मयंक जैन, आशुतोष सिंह, योगेश रावत, आनंद सिंह बैस, अमरजीत सिंह, उदित बिरला, सारांश जैन, जतिन सक्सेना, अंकित दाने, मनोज सिंह, सचिन कटारे। कोच : हरविंदर सिंह सोढ़ी।