- Hindi News
- इंदौर :अ.भा.ख्याल गायन एवं उपशास्त्रीय गायन संगीत स्पर्धा में शहर
इंदौर :अ.भा.ख्याल गायन एवं उपशास्त्रीय गायन संगीत स्पर्धा में शहर
इंदौर :अ.भा.ख्याल गायन एवं उपशास्त्रीय गायन संगीत स्पर्धा में शहर के अभय माणके ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुसुमाग्रज प्रतिष्ठान की ओर से नासिक में हुई स्पर्धा में अभय माणके ने राग देस में चतुरंग ठुमरी प्रस्तुत की। तबले पर अनिल पंवार और एम. दासकर ने हारमोनियम पर संगत की। स्पर्धा में महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों के कलाकार भी शामिल हुए थे। नासिक में हुए समारोह में उन्हें नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
कुसुमाग्रज प्रतिष्ठान संगीत स्पर्धा में अभय माणके प्रथम