पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िसटी रिपोर्टर :इंदौर

िसटी रिपोर्टर :इंदौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िसटी रिपोर्टर :इंदौर

महिलाप्रकोष्ठ श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति दीपावली पर हाट बाज़ार लगाने जा रही है। इसमें शहर के एंटरप्रेन्योर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा। 4 और 5 अक्टूबर को मंगल सिटी होटल में होने वाले इस इवेंट में खासतौर पर उन्हें मौक़ा दिया जाएगा जो क्रिएटिव तो हैं, लेकिन उन्हें सही मंच नहीं मिल रहा है। महिला प्रकोष्ठ उन्हें अवसर देने की पहल कर रहा है।

प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि दिवाली हाट बाज़ार में स्टॉल्स के बजाय टेबल्स रहेंगी। टेबल बुकिंग की प्रोसेस शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तारीख 28 सितंबर है। पांच हज़ार रुपए के शुल्क पर टेबल्स बुक हो रही हैं।

सबसेकिफायती प्रोडक्ट्स सेल करने पर अवॉर्ड

संयोजिकाकिरण परसरामपुरिया और ज्योति गर्ग ने बताया कि हाट बाज़ार में सबसे रीज़नेबल सामान सेल करने वाले एंटरप्रेन्योर को प्रकोष्ठ प्राइज़ देगा। विज़िटर्स के लिए तम्बोला होगा। किसी भी स्टॉल से कोई भी सामान खरीदकर तम्बोला में पार्टिसिपेट कर सकेंगे। स्टॉल्स के डेकोरेशन के लिए एक्ज़ीबिटर्स खुद भी एसेसरीज़ ला सकेंगे।

दीपावली हाट बाज़ार के लिए बुकिंग 28 तक

UPCOMING EVENT