पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचिंग सीखने डेली कॉलेज पहुंचे ऑस्ट्रेलियन स्टूडेंट्स

टीचिंग सीखने डेली कॉलेज पहुंचे ऑस्ट्रेलियन स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियाहैपनिंग कंट्री है जहां का कल्चर और ट्रेडिशन हर किसी को पसंद आता है। खासतौर पर वेलकमिंग प्रोसिज़र। यह कहना है एजुकेशन के लिए मंगलवार रात शहर आए ऑस्ट्रेलियन स्टूडेंट्स का। वे यहां टीचिंग कोर्स पूरा करने आए हैं। मेलबोर्न ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन से मास्टर आॅफ टीचिंग सेकंडरी कोर्स कर रहे सात स्टूडेंट्स और प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ. डेनिएला एक्वारो ने बताया 2012 से डेली कॉलेज से कोलेब्रेशन से यह कोर्स कंडक्ट कराया जा रहा है। ये सभी स्टूडेंट्स 3 अक्टूबर तक डेली कॉलेज में रहेंगे।

ताजमहलऔर इंडिया गेट है यूनिक

स्टूडेंट्सने बताया कि इंदौर पहुंचने से पहले सभी ने दिल्ली में इंडिया गेट और आगरा में ताजमहल विजिट किया। यह दोनों ही जगह जितनी यूनिक हैं उतनी ही हिस्टोरीकल भी।

EXCHANGE PROGRAMme

मंगलवार को मेलबोर्न यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स डेली कॉलेज पहुंचे।