- Hindi News
- 2492 चोर, जिनके निशाने पर रहते हैं सूने घर
2492 चोर, जिनके निशाने पर रहते हैं सूने घर
एेसे टारगेट करते हैं सूने घर
{घरके बाहर दिन में भी अखबार पड़े हों। {गाड़ियों बरामदे में धूल और कचरा जमा हो। {बाहर का बल्ब जल रहा हो। {सेल्समेन बनकर बैग टांगे घूमते हैं और टोह ले लेते हैं। {कुछ मामलों में नौकर नौकरानी से गोपनीय सूचना लेते हैं।
कॉलाेनियों में एक ही एंट्री गेट हो
^चोरोंका डाटाबेस सभी थानों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि दूसरे थाने वाले भी चोरों पर नजर रखें। नगर सुरक्षा समिति के साथ रहवासियों की बैठक भी कर रहे हैं। ऐसा प्रयास भी किया जा रहा है कि रात के समय कॉलोनियों में एंट्री एक ही गेट से हो ताकि निगरानी आसान हो सके। -विपिनमाहेश्वरी, आईजी
बाहर जाएं तो यह सावधानियां रखें
{सूनाघर छोड़कर जाएं तो पड़ोसियों को जरूर जानकारी दें।
{घरों में कैमरे लगवाएं और हो सके तो एक कैमरा गेट पर लगवाएं, ताकि दूर से दिख जाए। चोर ऐसे घरों को कई बार छोड़ देते हैं, जहां कैमरा हो।
{संबंधित थाने पर भी जानकारी दें ताकि पुलिस रात के समय नजर रख सके।
लखनऊपुलिस ने जारी किया था अनोखा फरमान
सूनेघरों की चोरी रोकने के लिए लखनऊ पुलिस ने कुछ समय पहले अनोखा फरमान जारी किया था। उन्होंने लोगों को नोटिस देकर कहा था कि सूना घर छोड़कर जाएं और चोरी हो जाए तो जिम्मेदारी पुलिस की नहीं। ऐसा नोटिस एक आईजी को भी दिया गया था। तब बहुत हंगामा हुआ था।
थाने वाले नहीं करते धरपकड़, जांच में भी कुछ नहीं निकलता
इनचोरों को थानों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी एक या दो चोरी का माल बरामद कर आरोपियों को जेल भेज देते हैं। माल भी थोड़ा बहुत ही मिलता है। जांच इतनी लापरवाही से की जाती है कि चोरों को सजा नहीं होती। कुछ दिन बाद ही चोरों को जमानत मिल जाती है और वे फिर वारदात कर देते हैं। बदमाश महीने-दो महीने से ज्यादा किसी इलाके में नहीं रहते। थाने वाले चाहें तो चोरों को जेल से छूटते ही नजर रखकर फिर पकड़ सकते हैं। चोरों को सजा मिल जाए तो वे लंबे समय के लिए जेल में रह सकते हैं। इससे सूने घरों की चोरी को रोका जा सकता है।
हमें तो एक ही काम आता है साहब, वो है चोरी
इंदौरजिले के चोरों में सबसे कुख्यात किशोर सिंधी, किशोर अंतर, कमल भंवरसिंह, मेहबूब शाह, जगदीश अंगा, अरुण मराठा, कादर और उसके भाई वाकर के नाम शामिल है। इन सभी पर 40 से ज्यादा चोरियों के मामले हैं। क्राइम ब्रांच इन सभी को पकड़ चुक