पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप यहां बनवा सकते हैं रंगीन मतदाता परिचय पत्र

आप यहां बनवा सकते हैं रंगीन मतदाता परिचय पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | भारतनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए जिला प्रशासन शिविर लगा रहा है। ये शिविर इस माह और अगले माह की अलग-अलग तारीखों में लगाए जाएंगे। 24 सितंबर को यह शिविर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में लगा। 30 सितंबर को होलकर कॉलेज, 7 अक्टूबर को शासकीय आर्ट्स एंड कॉमर्स कालेज, 10 अक्टूबर को फाइन ऑर्ट्स कॉलेज, एमजी रोड, 13 अक्टूबर को शासकीय लॉ कॉलेज, भंवरकुआं, 17 को ओल्ड जीडीसी कॉलेज, मोती तबेला और 25 अक्टूबर को यह शिविर महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज, नसिया रोड पर लगेंगे। शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेंगे। नाम जुड़वाने के लिए वयस्क नागरिकों को फॉर्म-6 भरकर वहीं पर जमा करना होगा। बाद में इसकी सूची बनाई जाएगी।