- Hindi News
- कॉलेजों की पहल : इस बार वार्षिकोत्सव नहीं, आपदा प्रबंधन कोष में देंगे राशि
कॉलेजों की पहल : इस बार वार्षिकोत्सव नहीं, आपदा प्रबंधन कोष में देंगे राशि
शहरके कुछ कॉलेजों ने इस साल वार्षिकोत्सव नहीं मनाने का फैसला लिया है। इस पर खर्च होने वाली राशि आपदा राहत कोष में भेजी जाएगी। शासकीय कॉलेज अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ने लगातार चौथे वर्ष भी इस प्रयास को आगे बढ़ाया है। इस बार भी छात्रों की पहल पर प्रबंधन इसे आगे बढ़ा रहा है। तय किया गया है कि वार्षिकोत्सव पर खर्च होने वाले सवा लाख रु. मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में दिए जाएंगे। यही पहल शहर के शासकीय विधि महाविद्यालय की तरफ से भी की गई है। इसके लिए राऊ, महू औैर न्यू साइंस कॉलेज भी इस पर विचार कर रहे हैं।
छात्रखुद दिखाते हैं सहभागिता
जीएसीसीके प्राचार्य डॉ. एस.एल. गर्ग का कहना है कि छात्र खुद वार्षिकोत्सव की राशि दान देने के पक्ष में रहते हैं। इसलिए हम इस बार भी इसके लिए तैयार हैं। आपदा प्रबंधन में यह राशि दी जाएगी। गवर्नमेंट लॉ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुधा सिलावट का कहना है कि वार्षिकोत्सव की राशि से किसी की मदद होती है, तो यह कॉलेज और उसके छात्रों के लिए गर्व की बात है।