- Hindi News
- नेशनल यूथ फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्री ईरानी भी शामिल होंगी
नेशनल यूथ फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्री ईरानी भी शामिल होंगी
इंदौर | पहलीबार इंदौर में होने जा रहे नेशनल यूथ फेस्टिवल को लेकर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने औपचारिक तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि जितनी भी प्रतिस्पर्धाएं होंगी उसमें निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए दिल्ली से ही एआईयू की टीम आएगी। इसके अलावा एआईयू अपने ऑब्जर्वर भी भेजेगा। ये पूरे आयोजन पर निगरानी रखेंगे। इन्हीं तमाम बिंदुओं पर चर्चा के लिए यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण संकाय के डीन डॉ. राजीव दीक्षित दिल्ली में एआईयू के अधिकारियों से मिलकर लौटे। चर्चा में एआईयू की तरफ से आयोजन के लिए अनुदान देने की भी बात कही गई। यह राशि आयोजन से पहले मिलेगी। आयोजन में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी।