- Hindi News
- दीवाली तक तैयार होंगे स्कीम 140 हाईराइज के तीन ब्लॉक
दीवाली तक तैयार होंगे स्कीम 140 हाईराइज के तीन ब्लॉक
इंदौर | पीपल्याहानासे लगी स्कीम 140 की आनंदवन हाईराइज का काम अंतिम चरण में है। यहां चार में से तीन ब्लॉक का काम लगभग पूरा होने वाला है। लिफ्ट सहित रंगरोगन का काम भी यहां जारी है। आईडीए अधिकारियों का कहना है दीवाली तक हम फ्लैट आवंटितों को कब्जा देने की स्थिति में होंगे, ताकि वे इंटीरियर का काम कर सकंे। हालांकि अभी भी यहां 35 से ज्यादा फ्लैट खाली हैं, जो आरक्षित श्रेणी के हैं और प्राधिकरण इनके लिए तीन बार टेंडर बुला चुका है। हालांकि उसमें भी सिर्फ चार फ्लैट ही निकल पाए।