- Hindi News
- किसान संघ कल छावनी अनाज मंडी में करेगा प्रदर्शन
किसान संघ कल छावनी अनाज मंडी में करेगा प्रदर्शन
किसान संघ कल छावनी अनाज मंडी में करेगा प्रदर्शन
इंदौर|भारतीय किसानसंघ केंद्र सरकार की नीतियों को बदलने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर रहा है। जिले में भी अब तक देपालपुर, सांवेर और महू में आंदोलन हो चुके हैं। अब 26 सितंबर को छावनी अनाज मंडी में प्रदर्शन होगा। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के जिला प्रवक्ता जगदीश रावलिया ने बताया केंद्र सरकार की बीमा नीति अव्यवहारिक है, इसे ऐच्छिक और सरल किए जाने की जरूरत है। किसानों की फसलों की जो आयात-निर्यात नीति है, वह भी अहितकारी है। इसे भी व्यावहारिक बनाया जाना चाहिए। रावलिया के मुताबिक जब-जब महंगाई बढ़ती है, तब उसका दोष किसानों पर मढ़कर निर्यात रोक दिया जाता है। ऐसे में किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पाता।