पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती को नशीला पदार्थ देकर की ज्यादती

युवती को नशीला पदार्थ देकर की ज्यादती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवती को नशीला पदार्थ देकर की ज्यादती

इंदौर। सरकारीस्कूल में चौकीदार 19 वर्षीय बेटी के साथ एक युवक ने ज्यादती कर दी। घटना की जानकारी युवती के परिवार को मिली तो वे युवक के घर समझाने पहुंचे, वहां युवक के परिवार वालों ने उन्हें धमकाया। पुलिस ने युवक पर ज्यादती का केस दर्ज किया है। विजय नगर पुलिस के अनुसार घटना इसी क्षेत्र स्थित स्कूल की है। यहां के चौकीदार की बेटी की शिकायत पर देवास में रहने वाले व्यापारी मनोहर जैन के 26 वर्षीय बेटे अंकित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। युवती ने पुलिस को बताया वर्ष 2012 में वह हाट पिपलिया में एक स्कूल में काम करती थी। उस दौरान अंकित से पहचान हुई थी। अंकित ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर ज्यादती करता रहा। घटना की जानकारी युवती के परिवार को मिली तो वे आक्रोशित हो उठे। वे व्यापारी से बात करने उनके घर पहुंचे वहां पर व्यापारी उसके परिवार ने धमकी तक दे डाली।