पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगाली ज़ायके से शुरू होगा दुर्गा पूजा उत्सव

बंगाली ज़ायके से शुरू होगा दुर्गा पूजा उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैदेकी पूड़ी में पिसी हुई दाल की फिलिंग से बनने वाली राधा पल्लवी। गोघुनी यानी छोले की चटपटी सब्ज़ी। हावड़ा बिरियानी, चमचम, पाएश (खीर), रसगुल्ले, रस माधुरी और संदेस।

बंगाली क्लब में 28 सितंबर से शुरू हाेने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज़ बंगाली लज्जत से होगा। बंगाली समाज में दुर्गा पूजा की खास अहमियत है। धुनेची पूजा, सिंदूर खेला और स्वादिष्ट बंगाली व्यंजन। शहर में नवलखा स्थित बंगाली क्लब में भी ये सारी सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।

दुर्गा उत्सव की शुरुआत 28 सितंबर को फूड फेस्टिवल से होगी। दुर्गा पूजन के कार्यक्रम 30 सितंबर से शुरू होंगे।

रस माधुरी

BENGALI FESTIVAL