हार्ट हेल्थ अवेयरनेस कैंप कल से
इंदौर वर्ल्डहार्ट डे 29 सितंबर को है जिसके उपलक्ष्य पर गोकुलदास हॉस्पिटल में चार दिनी हेल्थ कैंप 26 से 29 सितंबर तक कंडक्ट किया जाएगा। बुधवार को होटल क्राउन पैलेस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर डॉ. संजय गोकुलदास ने बताया कि इस कैंप की थीम हार्ट हेल्दी एनवायर्नमेंट है। पहले दिन 26 सितंबर को नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा।
अवेयरनेसरैली 28 को- डॉ.अंबरीष पटेल ने बताया कि लोगों को अवेयर करने के उद्देश्य से 28 सितंबर को हॉस्पिटल से सूर्या होटल तक सुबह 8 बजे रैली होगी। डॉ. अलकेश जैन ने कहा कि इसी दिन सुबह 10 से 12 बजे के बीच हार्ट अटैक जैसी आपातकालीन स्थित में तुरंत इलाज करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। 29 सितंबर को कैंडल लाइट कैंपेन विभिन्न स्थानों पर होगा।
HEALTH CAMP