पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रेस्ट कैंसर की पहचान में सायटोलॉजी कारगर

ब्रेस्ट कैंसर की पहचान में सायटोलॉजी कारगर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|इंडियन एकेडमीऑफ सायटोलॉजिस्ट्स के एमपी चैप्टर की कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन रविवार को डॉक्टरों ने ब्रेस्ट कैंसर और थायरॉइड के बारे में बताया। एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में आयोजित कॉन्फ्रेंस में आगरा से आए डॉ. अतुल गुप्ता ने सॉफ्ट टिशू ट्यूमर के बारे में बताया। कर्नाटक के डॉ. यू.एस. दिनेश ने कहा सायटोलॉजी का उपयोग कैंसर की पहचान में बेहद कारगर है। मुंबई के डॉ. राजेश मुंडे ने सायटोलॉजी की जांच में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। अतिथियों का स्वागत डॉ. एस.के. नेमा और आभार डॉ. संजीव नारंग ने माना।