प्रदेश का पहला स्टेम सेल बैंक एमवाय में
गंभीर बीमारियों के इलाज में बेहद कारगर मानी जाने वाले स्टेम सेल के बैंक को लेकर अब इंदौर में भी पहल हो रही है। इसे लेकर रुचि जता रही क्रायो बैंक इंटरनेशनल कंपनी और एमजीएम कॉलेज प्रशासन के बीच फिलहाल स्टेम सेल बैंक बनाने को लेकर शर्तों सहित अन्य कई मुद्दों पर बात हो चुकी है। यदि सब कुछ सही रहा तो कुछ अस्पतालों में प्रति स्टेम सेल 60 हजार रुपए की दर से सुरक्षित रखे जाने वाली बैंकिंग सुविधा एमवाय में गरीबों को मुफ्त और सामान्य आय वालों को किफायत में मिल सकेगी। इसके लिए इन्वेस्टर समिट में हेल्थ केयर सेक्टर के तहत पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप के मॉडल के तहत इसे लाने का प्रयास किया जा रहा है। >शेष पेज 3 पर
^ कंपनी स्तरपर फाइनल स्टेज पर है प्रस्ताव
क्रायोबैंक इंटरनेशन द्वारा इंदौर के एमवाय में स्टेम सेल बैंकिंग को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे इन्वेस्टर समिट में रखा जाएगा।
-अभिशेष लाला, रिलेशनशिपमैनेजर, क्रायो बैंक इंटरनेशनल
exclusive