between the lines
between the lines
चुनावी डांडिया
इंदौर की अयोध्या कहे जाने वाले इलाके की राजनीति में इन दिनों निगम चुनावों की अच्छी खासी हलचल देखी जा रही है। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आए तो उन्हें अपने-अपने गरबे में लाने की खींचतान मच गई और सबसे ज्यादा समय मिला भी गौड़ परिवार के आयोजन को। इसके मंच पर सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे बल्कि वो सारे लोग भी नजर आए जिनके बार-बार खफा होने और मालिनी गौड़ से पटरी बैठने की बात कही जा रही थी। अचरज तो तब हुआ जब कैलाश शर्मा मंच पर पहुंचकर पुरानी आत्मीयता से ही इस परिवार से मिले। मंच से उन्हें जन्मदिन की बधाई पेश करने के साथ ही विधायक महोदया ने उनके चरणों की तरफ हाथ झुका दिया और शर्मा आशीर्वाद की मुद्रा में नजर आए। गौड़ परिवार ने सभी विश्वस्तों की प्रदेश अध्यक्ष के सामने एक तरह से परेड ही करवा दी कि कौन-कौन हमारी तरफ से निगम चुनावों में उतरने लायक हो सकते हैं। मजा इस बात का भी रहा कि उषा ठाकुर जैसे गरबे को देखना चाहती हैं उसके लिए भी कहा गया कि शुरुआत तो हमने ही की थी। {खबरची