- Hindi News
- फर्जी वेबसाइट पर मोदी के फोटो का इस्तेमाल
फर्जी वेबसाइट पर मोदी के फोटो का इस्तेमाल
प्रधानमंत्री आदर्श योजना वेलफेयर प्रोजेक्ट के नाम से लोगों को मोबाइल पर एसएमएस भेजे जा रहे हैं। इस मैसेज में एक लिंक भी भेजी जाती है जिस पर ऑनलाइन फार्म भरना होता है। इस फार्म में व्यक्ति से जुड़ी सभी तरह की पर्सनल जानकारी (नाम, मोबाइल एवं लैंड लाइन नंबर, एड्रेस, ई-मेल आईडी, व्यवसाय इत्यादि) मांगी जाती है। साथ ही 10 लोगों के नाम और फोन नंबर भी भरने होते हैं, ताकि उनसे भी संपर्क किया जा सके।
एसएमएस पर भेजते हैं लिंक
प्रधानमंत्री योजना के नाम पर प्रोजेक्ट के लिए धनराशि देने का फोन पर वादा करने के बाद मोबाइल पर एक लिंक www.pmay-gov.in सेंड की जाती है। इसमें होम पेज पर बड़ी-बड़ी बातें लिखी गई हैं। हिंदी को अंग्रेजी में लिखा गया है। कई सारी लिंक भी डाली गई हंै ताकि यह लगे कि यह भारत सरकार की ही वेबसाइट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाकर लोगों को यकीन दिलाने की कोशिश की गई है। एसएमएस में कस्टमर कोे एक आईडी और पासवर्ड भी दिया जाता है जिसे ऑनलाइन फार्म भरते समय लिखना होता है।
कोलकाता के नंबरों से करते हैं फोन
ठगी करने वाला गिरोह कोलकाता और अन्य राज्यों के मोबाइल नंबरों (7044237275, 9007173834) से लोगों को फोन लगाता है। राजेश मालवीय, मनोज चौहान, प्रतिभा, रश्मि भंडारी सहित कई लोगों को इस तरह के फोन कॉल किए गए हैं। डीबी स्टार ने जब इन नंबरों की हकीकत जानना चाही तो ये नंबर एयरटेल कंपनी के निकले जो लोन मेडम के नाम से दर्ज हैं। कुछ नंबरों की जानकारी ही हिडन होती है। यदि वाकई में यह फोन काल भारत सरकार की तरफ से आते तो नंबर नई दिल्ली के होने चाहिए थे। सरकारी फोन अक्सर लैंडलाइन नंबरों से आते हैं। सरकार की इतनी बड़ी योजना होती तो उसका प्रचार-प्रसार भी किया जाता। केंद्र सरकार के जनसंपर्क दफ्तरों को भी ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं है।
आरबीआई की फर्जी वेबसाइट बनाई
ऑनलाइन ठगी के तहत कई लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की फर्जी वेबसाइट से भी मेल रहे हैं। इस मेल में लिखा होता है कि आपके खाते में करोड़ों रुपए गए हैं। यदि आप उक्त रकम को पाना चाहते हैं तो पाइंट फाइव पर्सेंट राशि आपको हमारे बताए एड्रेस पर भेजनी होगी। इसी तरह जिन लोगों की इंश्योरेंस पॉलिसी मेच्योर हो गई है उनसे कहा जाता है कि आपको कंपनी ने बोनस का लाभ नहीं दिया है। आईआरडी के नाम से फोन लगाकर ग्राहक