- Hindi News
- पांच साल बाद फिर यूनिवर्सिटी ने रिक्त पदों पर की पहल
पांच साल बाद फिर यूनिवर्सिटी ने रिक्त पदों पर की पहल
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में कई सालों से नियुक्तियां होने पर 2007 में पूर्व आईएएस कुलपति डॉ. सीएस चड्डा ने उच्च शिक्षा विभाग से पद मंजूर करवाए थे। चड्डा ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया। इससे इन पदों पर नियुक्तियां टल गई। इसके बाद फिर 2008 में आईएएस कुलपति डॉ. भागीरथ प्रसाद आए। उन्होंने भी इन पदों के लिए लगातार प्रयास किया।
डॉ. प्रसाद के समय मंजूर पदों को यूजीसी द्वारा स्वीकृत नहीं किए जाने से मामला काफी समय अटका रहा। हालांकि, बाद में अनुमति मिल गई। अनुमति मिलने के बाद ही डॉ. प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया। अब पांच साल बीत जाने के बाद फिर से यूनिवर्सिटी सक्रिय हुई है। मंजूर पदों को लेकर यूजीसी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के निर्देशों के मुताबिक इन पदों के लिए अमेंडमेंट भी यूनिवर्सिटी ने कर दिया है। एक कमेटी का गठन कर सुझाव मांगे गए। कमेटी ने अपनी रिकमंडेशन दे दी है। अब यह प्रस्ताव एक्जीक्यूटिव काउंसिल में जाएगा। यहां से मंजूर होते ही कोआर्डिनेशन कमेटी को भेजा जाएगा। इसके बाद रेग्युलर नियुक्ति और प्रमोशन से भरे जाएंगे।