पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्कशीट पीएससी को देने की डैडलाइन 8 दिसंबर थी

मार्कशीट पीएससी को देने की डैडलाइन 8 दिसंबर थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएचएमएसकोर्स में 2008 में एडमिशन लेने वालों की साढ़े पांच साल की कोर्स अवधि 2013 में ही पूरी होना थी, लेकिन लगातार परीक्षाएं आयोजित करने और रिजल्ट जारी करने में देरी होती रही। अब अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी करने में हो रही देरी का खामियाजा कई छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में चुकाना पड़ सकता है।

अंतिमवर्ष के छात्रों को दी गई थी परीक्षा के लिए पात्रता

पड़तालके मुताबिक होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के 114 खाली पदों को भरने के लिए अक्टूबर 2013 में विज्ञापन निकाला गया था। इसमें अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी परीक्षा में शामिल होने की सशर्त पात्रता थी। 9 मार्च 2014 को 5643 उम्मीदवारों ने इसकी लिखित परीक्षा दी, जिसमें से 374 को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। रानी नागर और कई उम्मीदवार इस मैरिट लिस्ट में इंटरव्यू के लिए चयनित हुई हैं। मैरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 8 दिसंबर तक इंटरव्यू में शामिल होने के लिए दस्तावेज आयोग में जमा करवाने थे, लेकिन डीएवीवी में बीएचएमएस अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित होने के चलते कई उम्मीदवार इस इंटरव्यू से वंचित हो सकते हैं।

पीएससी ने 8 दिसंबर तक अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण की अंकसूची देने को कहा था।

^रिजल्ट भेज दिया है

बीएचएमएसकी कॉपियां चेक होकर आने के बाद हमने इनका रिजल्ट तैयार करके आगे भेज भी दिया है। वहां से अब तक रिजल्ट घोषित क्यों नहीं किया गया है इसके बारे में आपको मैं अब कुछ नहीं बता सकता हूं।

विजयबाबू गुप्ता, मूल्यांकनकेंद्र प्रभारी

^हम कुछ नहीं कर सकते

परीक्षाओंके लिए हमारी निश्चित गाइडलाइन होती है। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सभी दस्तावेज जमा करवाना जरूरी है। अगर किसी का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं।

आरआरकन्हेरे, परीक्षानियंत्रक, पीएससी

^इंटरव्यू नहीं दे पाऊंगी

यूनिवर्सिटीकी लापरवाही से अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है। मैं पीएससी की लिखित परीक्षा में चयनित हूं, इंटरव्यू की तैयारी भी की है, लेकिन सिर्फ अंतिम वर्ष की मार्कशीट होने से इंटरव्यू नहीं दे पाने का खतरा बना हुआ है।

रानीनागर, पीएससीउम्मीदवार