- Hindi News
- पासपोर्ट कैम्प के लिए आज और कल कर सकेंगे आवेदन
पासपोर्ट कैम्प के लिए आज और कल कर सकेंगे आवेदन
इंदौर | कलेक्टोरेटमें 14 15 फरवरी को लग रहे पासपोर्ट सेवा कैम्प के लिए आवेदक www.passportindia.gov.in पर 9 और 10 फरवरी को आवेदन कर अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। 14 के अपॉइंटमेंट के लिए 9 को और 15 के लिए 10 फरवरी को वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए वेबसाइट पर दोनों दिन सुबह 11 बजे से लिंक खुलेगी। हर दिन के लिए 125-125 आवेदकों को समय दिया जाएगा। अपॉइंटमेंट बुक होने पर आवेदक को एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिसे आवेदक को तय समय दिनांक को साथ में लाना होगा। साथ ही आवेदक को मूल दस्तावेजों का एक सेट फोटोकॉपी के साथ लाना होगा। आवेदक को दो फोटोग्राफ (लाइट बैकग्राउंड वाले) साथ में लाना होंगे।