पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन मिलेगा जमीन के खसरे का रिकॉर्ड

ऑनलाइन मिलेगा जमीन के खसरे का रिकॉर्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीनके सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ई-खसरा योजना लागू करने जा रही है। मुख्य सचिव एंटनी डिसा ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए हैं। भू-स्वामियों से जून में जमीन के रिकॉर्ड मंगाए जाएंगे। यह रिकॉर्ड तहसीलदार डिजिटल साइन कर सत्यापित करेंगे और इन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अगस्त से ऑनलाइन खसरे की कॉपी निकाली जा सकेगी। डिजिटल साइन होने से यह कोर्ट अन्य कानूनी प्रक्रिया में भी विधिमान्य होगी। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने कहा इससे किसी को भी रिकॉर्ड के लिए सरकारी दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा।

इस तरह होगी प्रक्रिया

योजनामार्च में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी और जून में इंदौर में शुरू होगी। हर खसरे का सीएलआर (कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड) नंबर होगा। रिकॉर्ड अपलोड होने के बाद कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन या कियोस्क पर यह नंबर डालकर खसरे की कॉपी देख सकेगा। इसका प्रिंट भी मिल जाएगा। इसके लिए शासन न्यूनतम शुल्क भी तय करेगा।

अबएक चिप में ऋण पुस्तिका

भू-स्वामियोंको दी जाने वाली ऋण पुस्तिका को भी डिजिटल किया जाएगा। कागजी पुस्तिका बंद कर रिकॉर्ड को स्मार्ट कार्ड में चिप में अपलोड किया जाएगा। कार्ड के पीछे खसरे का संक्षिप्त ब्यौरा भी होगा।