पेज 1 के शेष
कंपनीके ही हेमंत जैन ने बताया कि जेनेरिक अौर सर्जिकल दवाओं में काफी मार्जिन होता है। हम इसका लाभ केवल ग्राहकों को उपलब्ध करवाएंगे।
बहुतजरूरी हैं ऐसी दुकानें -दवाओं मेंकाफी मार्जिन होता है, लेकिन अभी इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। सरकारी सस्ती दवा दुकानें खुलने के बाद संभव है कि शहर में अन्य मेडिकल स्टोर भी ग्राहकों को अधिक लाभ दें। महंगे इलाज से मुक्ति के लिए यह दुकानें जरूरी हैं।
-आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर
मांझीही डुबोने...
बल्कि20 फरवरी को विश्वासमत साबित करेंगे। जिससे जरूरत होगी, उससे समर्थन लेंगे, लेकिन यूं हार नहीं मानेंगे।
नीतीश को खरी-खोटी भी सुनाई। बोले, ‘नीतीश अच्छे आदमी हैं, पर मेरी लोकप्रियता बढ़ी तो घबरा गए। वह सत्ता के बिना नहीं रह सकते।’ अब सब राज्यपाल पर है कि वे बहुमत साबित करने के लिए किसे बुलाते हैं। इस बीच, पूर्व मंत्री बीमा भारती ने मंत्री विनय बिहारी और विधायक सुमित सिंह पर मांझी को समर्थन देने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों के खिलाफ एफआईआर कराई।
खाद्यअधिकारी...
हालही में उसका ट्रांसफर हुआ था। बताया जाता है कि ट्रांसफर होने के बावजूद नायक बिना बताए काफी समय से वहां ड्यूटी पर नहीं गया। इंदौर में अपना कामकाज संचालित कर रहा था। कार्रवाई सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेजर आईलैंड मॉल के सामने मौर्या रीजेंसी नामक मल्टी में हुई। लोकायुक्त पुलिस ने नायक के फ्लैट का गेट खटखटाया तो उसने नौटंकी की। टीम 20 मिनट तक बाहर खड़ी रही। उसके बाद उसने गेट खोला। जैसे ही अफसरों ने अपना परिचय दिया, नायक का चेहरा पीला पड़ गया। परिजनों का चेहरा भी रुआंसा हो गया। लोकायुक्त एसपी अरुण मिश्रा के मुताबिक नायक के पास आय से ज्यादा संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। निगरानी रखने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई। फ्लैट से मिले 18 लाख रुपयों को लेकर डीएसपी बीएस परिहार, दौलतसिंह और टीम ने सवाल पूछा तो उसकी जुबान लड़खड़ा गई। कैश के बारे में दो लाइन भी ठीक से नहीं बोल पा रहा था।
येकार्यक्षेत्र है नायक का-खाद्य आपूर्तिअधिकारी की ड्यूटी में शहर की सभी राशन दुकानों पर केरोसिन, अनाज की सप्लाई और जांच करना शामिल है। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी की खरीदी-बिक्री के रिकॉर्ड पर निगरानी, पेट्रोल-डीजल में मिलावट पर नजर रखने, अनाज खरीदी के लिए वेयर हाउस किराए पर लेने जिम्मेदारी रहती है।