नवविवाहिता की जहर खाने से मौत
इंदौर|एक युवकसे परेशान नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन का आरोप है वह उसे शादी के बाद भी फोन पर धमकाता था। बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतका है गोविंद नगर निवासी 23 वर्षीय शिवानी पति सतीश पाटीदार। उसके पिता जगदीश पटेल ने कहा शादी के पहले से क्षेत्र में रहने वाला अंकित नामक युवक उसे परेशान करता था। दिसंबर 2013 में शिवानी की शादी उज्जैन में हुई। उसके बाद भी वह फोन कर पति को मार डालने की धमकी देता रहा। ससुराल वालों को पता चला तो कुछ माह बाद ही शिवानी को मायके छोड़ गए। युवक द्वारा परेशान करने की शिकायत शिवानी ने बाणगंगा थाने में की थी। जगदीश का आरोप है कि वह उससे रुपयों की मांग भी करता था।
समझानेगई थी, वहीं जहर खाया -जगदीश नेकहा कि शनिवार को शिवानी युवक को समझाने उसके घर गई थी। इसी दौरान वहां युवक के पिता ने बेटी पर चाकू निकाल लिया था। वहां कहासुनी के दौरान उसने जहर खा लिया। उसने मोबाइल पर फोन कर घटना की जानकारी दी। उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।