मेडिकल हब बनता जा रहा है इंदौर
शहरको एक नए अस्पताल की सौगात मिली। मेदांता मेडिसिटी ग्रुप के विजय नगर स्थित सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छा संकेत है कि कई बड़े ग्रुप शहर में रहे हैं। यह मेडिकल हब बनता जा रहा है। इससे डॉक्टरों के लिए भी काम करने का बेहतर वातावरण बनेगा।
इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन और कार्डियोवस्क्यूलर सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान ने देश में ही नई दवा के ईजाद और अनुसंधान की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब समय गया है कि हम दवाइयों के लिए विदेशी रिसर्च पर ही निर्भर नहीं रहें। अपने यहां भी रिसर्च करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को कम कीमत में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही आश्वासन भी दिया कि अनावश्यक रूप से मरीजों को जांच इलाज प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।
दिल्लीमें एक्जिट पोल का अनुमान गलत- मंत्रीविजयवर्गीय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद हुए एक्जिट पोल के अनुमान को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को कड़ी टक्कर मिली है लेकिन बहुमत बीजेपी को ही मिलेगा। उन्होंने कहा केजरीवाल भोला चेहरा है लेकिन उनके पीछे कई खतरनाक चेहरे छिपे हैं।