पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुंडों को देशी कट्‌टा सप्लाई करने वाले गिरफ्तार

गुंडों को देशी कट्‌टा सप्लाई करने वाले गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर |गुंडों कोदेशी कट्‌टा सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को राजेंद्र नगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सात देशी कट्‌टे बरामद हुए हैं। वे इसे मनमाने दाम पर बेच रहे थे। टीआई राजेंद्र नगर तारेश सोनी ने बताया जहीर पिता शब्बीर निवासी देपालपुर और उसके साथी हसन नकवी को गिरफ्तार किया गया। जहीर के पांच मामले हैं। क्राइम ब्रांच इन दोनों आरोपियों के पीछे पड़ी थी लेकिन राजेंद्र नगर पुलिस ने दोनों को रविवार को दबोच लिया। उनके पास सात देशी कट्‌टे मिले।