पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाई के तनाव में 14 साल की लड़की ने लगाई फांसी

पढ़ाई के तनाव में 14 साल की लड़की ने लगाई फांसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पढ़ाईके तनाव में 14 साल की छात्रा ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो घटना का पता चला।

एमआईजी पुलिस के अनुसार घटना रविवार को जगजीवनराम नगर में हुई। सेनेटरी व्यापारी अशोक साहू की बेटी अर्शिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह नौवीं की छात्रा थी। परिजन डॉ. कला साहू ने बताया अर्शिता पढ़ाई में काफी होशियार थी। आठवीं में उसके 96 प्रतिशत बने थे। इसी माह उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी, जिसे लेकर वह काफी तनाव में थी। रविवार को वह अपने कमरे में पढ़ने का बोलकर चली गई। काफी देर तक नहीं आई तो उसे परिजन बुलाने पहुंचे। गेट खटखटाया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। खिड़की से झांका तो वह फंदे पर लटकी थी। गेट तोड़कर उसे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अर्शिता का बड़ा भाई अक्षांत है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस परीक्षा के तनाव और छात्रा को डांटने के बिंदु पर भी जांच कर रही है।