पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी धमका रहा छात्र

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी धमका रहा छात्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलकॉलेज की छात्रा को परेशान करने वाले के खिलाफ पलासिया पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर लिया। युवक रिपोर्ट के बाद भी छात्रा को धमका रहा है। रविवार को फिर छात्र ने धमकी भरा मैसेज भेजा।

पलासिया पुलिस ने रीवा के रहने वाले नितिन पांडे के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। छात्रा को युवक ने होस्टल में घुसकर परेशान करने की कोशिश की थी। छात्रा नितिन के खिलाफ अप्रैल 2014 में भी रिपोर्ट करवा चुकी है। इसके बावजूद आरोपी छात्रा को धमका रहा है। उसने केस में समझौता करने के लिए रविवार को फिर छात्रा को धमकी दी।