अग्रवाल समाज देगा एमवाय को 10 और पलंग
अग्रवालसमाज एमवाय अस्पताल को 10 पलंग और देगा। 140 समाज बंधुओं ने नेत्रदान और 38 ने रक्तदान का संकल्प पत्र भरा। 15 लोगों ने 10 रुपए रोजाना में एक बालक को शिक्षा के लिए दत्तक लेने किराए से रहने वाले 250 बंधुओं ने स्वयं का मकान लेने के लिए प्रपत्र जमा किए। केंद्रीय समिति की नई सदस्यता के लिए 250 आवेदन मिले।
टेलीफोन नगर स्थित स्वयंवर गार्डन में रविवार को अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति का ‘आपकी समिति आपके द्वार’ अभियान के तहत शिविर लगा। इसमें तिलक नगर सेक्टर की 56 कॉलोनियों के समाजजनों ने विभिन्न योजनाओं में भागीदारी प्रदर्शित की। समिति अध्यक्ष किशोर गोयल ने बताया अगला शिविर स्कीम 54, 74 एवं 78 में लगेगा। इसके पहले 7 मार्च को विशेष ट्रेन अग्रसेन रथ से 1100 समाजबंधु महाराजा अग्रसेन की जन्मस्थली अग्रोहा धाम जाएंगे। 8 मार्च को अग्रोहा एवं 9 को कुरुक्षेत्र की यात्रा कर 10 मार्च को वापस लौटेंगे। समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, अरविंद बागड़ी, गणेश गोयल की उपस्थिति में मदनलाल अग्रवाल, केके अग्रवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था अग्रसेन सेवा की मेडिकल योजना के लिए भी 250 आवेदन दिए गए।