मानस सम्मेलन के लिए भूमिपूजन
इंदौर| धाररोड स्थित धरावरा धाम में 17 फरवरी से होने वाले मानस सम्मेलन के लिए भूमिपूजन रविवार को हुआ। महंत गोपालदास महाराज, महंत रामबालकदास रामायणी एवं आश्रम के अधिष्ठाता महंत शुकदेव दास महाराज के सान्निध्य में पूजन बाद पंडाल का निर्माण शुरू हो गया। आयोजन समिति के संरक्षक गोलू शुक्ला ने बताया आश्रम संस्थापक ब्रह्मलीन महंत घनश्यामदास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर यह पांच दिनी आयोजन किया जाएगा।