पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

15 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इज्तिमाईशादी में रविवार को 15 जोड़ों का निकाह लोहार पट्टी में हुआ। यह आयोजन नागोरी लोहार पंच, लोहारपट्टी समिति द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जानकारी शादी कमेटी के अध्यक्ष वाहिद खिलजी और मुनीर अहमद ने दी।

रजकसमाज के 10 रिश्ते तय हुए-रजक समाजका युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को मोती तबेला स्थित संत गाडके धर्मशाला में हुआ। रजक समाज नवयुवक सेवा समिति के किशोरीलाल लश्करी ने बताया सम्मेलन में 55 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इस दौरान करीब 10 रिश्ते तय हुए।

84जोड़ों का निकाह होगा- मुस्लिमतेली तिरेपन गौत्र समाज का सामूहिक विवाह (इज्तिमाई शादी) 15 फरवरी को रिंगरोड स्थित महक वाटिका, एमआर-9 पर होगा। इसमें 84 जोड़ों का निकाह होगा। सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष इकबाल यासीन बाबा ने बताया इज्तिमाई शादी समाज के सहयोग और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत होगी। निकाह की रस्म शहरकाजी डॉ. इशरत अली साहब और मुफ्ती-ए-मालवा जनाब हबीबयार खां द्वारा संपन्न होगी। इसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि से समाजजन शामिल होंगे।

लोधी(क्षत्रिय) समाज का परिचय सम्मेलन 15 को

लोधी(क्षत्रिय) समाज का परिचय सम्मेलन 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे बड़ा गणपति के पास शारदा कन्या विद्यालय में होगा। इसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों के अलावा विधवा-विधुर, विकलांग और तलाकशुदा प्रत्याशी भी भाग लेंगे। जानकारी सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष पूनम उस्ताद कौशल ने दी।

लोहारपट्टी में रविवार को आयोजित इज्तिमाई शादी में कुछ इस तरह नजर आईं दुल्हनें।