पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के स्टूडेंट्स को मिला टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज़ का गाइडेंस

शहर के स्टूडेंट्स को मिला टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज़ का गाइडेंस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के स्टूडेंट्स को मिला टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज़ का गाइडेंस

इन यूनिवर्सिटीज़ के स्टॉल्स लगे

1.स्कूल ऑफ लॉ, ऑलियांस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु

2. आईएफआईएम लॉ कॉलेज, बेंगलुरु

3. यूपीईएस, देहरादून

4. स्कूल ऑफ ला, देहरादून

स्कूलमें ही मिले हायर एजुकेशन का एक्सपोज़र

लॉफेस्ट में प्रोफेसर बशीर ने कहा कि हायर एजुकेशन का एक्सपोज़र स्कूल डेज़ में ही मिलना चाहिए। स्टूडेंट्स सही समय अपने कॅरियर का सही फैसला ले सकेंगे। इंदौर में हुआ यह लॉ फेस्ट अच्छा इनीशिएटिव है। आजकल युवा ऑफबीट फील्ड्स में रुचि भी ले रहे हैं। लॉ एजुकेशन में एक बार फिर तेज़ी आई है।

NATIONAL LAW FEST

सिटीरिपोर्टर }रविवार को शहर में हुए नेशनल लॉ फेस्ट में शहर के स्टूडेंट्स को देश की बेस्ट लॉ यूनिवर्सिटीज़ के एक्सपर्ट्स से इंटरेक्ट करने का मौक़ा मिला। प्रीतमलाल दुआ सभागार में दोपहर 2 बजे से हुए इस फेस्ट में स्कॉलरशिप और ओपन क्लैट मॉक टेस्ट हुआ। इससे स्टूडेंट्स को क्लैट का प्रैक्टिकल आइडिया मिला। शाम 4 से 5 बजे तक नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शमनाद बशीर के साथ इंटरेक्टिव सेशन में शामिल हुए। लॉ फेस्ट कॉर्डिनेटर सीबी सुधाकरन ने बताया कि फेस्ट का मकसद स्कूली स्टूडेंट्स को लॉ के हायर एजुकेशन से अवेयर कराना था। इसमें देश की टॉप फोर यूनिवर्सिटीज़ के स्टॉल्स भी थे। स्टूडेंट्स यहां एक्सपर्ट्स से वन टू वन इंटरेक्ट कर पाए।