History & Heritage...
History & Heritage...
राजा दीनदयाल का खींचा राजबाड़ा का दुर्लभ फोटो
सिटी रिपोर्टर
यहइंदौर के राजबाड़़ा चौक की बहुत पुरानी तस्वीर है। इसमें राजबाड़ा का बाज़ार है। बैकग्राउंड में राजबाड़ा है और इसके सामने यहां से चलने वाली घोड़ा गाड़ियां हैं। छिट-पुट दुकानें और चहल-पहल है। होलकर रियासत में वार-त्योहार पर निकले वाले जुलूसों में हाथियों का इस्तेमाल भी होता था। यह तस्वीर 1868 के इंदौर की तस्वीर है और तस्वीर ली थी कमीशंड और दरबारी फोटोग्राफर लाल दीनदयाल ने। वे राजा दीनदयाल के नाम से भी ख्यात हुए।