पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुफ्त की हजामत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुफ्त की हजामत

एकआदमी एक दस साल के लड़के के साथ सैलून पर पहुंचा और बोला कि उसे पास ही कहीं जरूरी काम से जाना है, इसलिए वह पहले उसकी कटिंग कर दे। नाई ने उसकी कटिंग कर दी तो उसने एक बच्चे को अपने स्थान पर कुर्सी पर बैठाया। उसके सिर पर प्यार से हाथ फेरा और कहा, \\\"आराम से कटिंग कराना। अंकल को तंग मत करना।’ इतना कहकर आदमी वहां से चला गया। बार्बर ने लड़के की कटिंग की, उसे कुर्सी से उतारा और कहा, \\\"तू उधर बैठ जा। तेरे डैडी अभी आते होंगे।’

बच्चा: वेमेरे डैडी थोड़े ही थे।

बार्बर: तोअंकल होंगे, बेटा।

बच्चा: नहीं।

बार्बर: तोकौन थे वो?

बच्चा: मुझेक्या पता कौन थे? मैं तो गली में खेल रहा था तभी वे आकर बोले कि फ्री में कटिंग करवाएगा? मैंने कहा, कराऊंगा और मैं उनके साथ यहां चला आया।

{लोकेशदुबे, इंदौर

Brainless