- Hindi News
- अब सरकारी कामकाज में नहीं चल पाएगी अमानक हिंदी
अब सरकारी कामकाज में नहीं चल पाएगी अमानक हिंदी
अबकिसी भी सरकारी विभाग में अमानक या गलत हिंदी का उपयोग नहीं हो सकेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के शब्दावली आयोग ने अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कर उपयोग किए जाने वाले शब्दों के मानक शब्द तैयार कर लिए हैं। आयोग ने इन्हें वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है। अब केंद्र सरकार से जुड़े तमाम सरकारी दफ्तरों, सीबीएसई स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी की किताबों तथा सरकारी पत्र व्यवहार और सामान्य कामकाज में इन्हीं का उपयोग करना होगा। आयोग ने इस मामले में संबंधित विभागों को पत्र भेजना भी शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि आयोग ने प्रशासनिक, पर्यावरण, कृषि विज्ञान सहित 48 विषयों के मानक शब्द तैयार किए हैं।